Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेट्रो में तकनीकी खराबी, हजारों यात्री फंसे

tecnical glitch in delhi metro passengers stranded

29 मार्च  2012

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी की लाइफ-लाइन बन चुकी मेट्रो रेल में गुरुवार को तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सिग्नल में खराबी आ जाने के कारण मेट्रो रेल रुक-रुक चलती रही, तो कई मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश बंद कर दिया गया और यात्री जगह-जगह फंसे रहे। कुछ यात्रियों ने मेट्रो स्टेशनों से निकलकर यातायात के दूसरे साधन अपनाने में ही भलाई समझी।

दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा, "प्रगति मैदान और मंडी हाऊस स्टेशन पर ये समस्या आई। मेट्रो के परिचालन में तीन से चार मिनट की देरी हो रही है। हम समस्या के समाधान की कोशिश कर रहे हैं।"

नोएडा और गाजियाबाद से द्वारका को जोड़ने वाली व्यस्त लाइन 3 पर सुबह 8.30 बजे से ही मेट्रो रेल देरी से चल रही है। इस लाइन से रोजना छह से सात लाख यात्री यात्रा करते हैं।

अधिकारी के अनुसार, "प्रति घंटा 40 किलोमीटर की नियमित रफ्तार के बजाय मेट्रो रेल 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।"

मेट्रो रेल में आई तकनीकी खराबी के कारण ऑफिस जाने वालों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राजौरी गार्डन से बाराखम्बा रोड के निकली मिताली अरोड़ा ने कहा, "मैंने इस उम्मीद में मेट्रो लिया कि ब्रिक्स सम्मेलन के कारण सड़क यातायात में हुए बदलाव के कारण मैं इससे अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंच जाऊंगी, लेकिन इससे और देरी हो गई।"

More from: Khabar
30132

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020