Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सपनों का घर मिलेगा 'वेब सिटी' में

sweet-home-in-web-city

30 अप्रैल 2011 

नई दिल्ली। दिल्ली जैसे महानगर में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का यहां एक अपना आशियाना बनाने का सपना होता है लेकिन यहां आवासीय सम्पत्तियों और फ्लैट्स की कीमतें इतनी अधिक हैं उनके लिए अपने सपने को सच करना काफी मुश्किल होता है।

लोगों की आवासीय जरूरतों खासकर मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर वेब इंक ने शुक्रवार को गाजियाबाद में एक ऐसी ही टाउनशिप परियोजना 'वेब सिटी' नाम से शुरू की।

भूतपूर्व चड्ढा समूह वेब इंक की यह स्थायी एकीकृत टाउनशिप परियोजना एनएच-24 गाजियाबाद में शुरू होगी। 'वेव सिटी' का विकास 4,500 एकड़ भूमि में किया जाएगा।

परियोजना की शुरुआत करते हुए वेब इंक के निदेशक मनप्रीत सिंह चड्ढा ने कहा, "हमें खुशी है कि हम एक ऐसी टाउनशिप की घोषणा कर रहे हैं जो दिल्ली एनसीआर में रियल कारोबार की गति बदल कर रख देगी। हम लोगों को उनके सपनों का घर बनाकर देंगे। इस विकास परियोजना से जुड़ने वाले लोगों को उच्चतम श्रेणी की जीवनशैली उपलब्ध कराई जाएगी।"

उन्होंने कहा, "आवासीय योजनाओं में भी हम एक ऐसी जीवनशैली की छवि प्रस्तुत करना चाहते हैं, जिसे लोगों ने पहले कभी प्राप्त न किया हो। परियोजना के पहले चरण के तहत 1,671 एकड़ का विकास किया जाएगा। पहला चरण 30 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। सिटी का विकास कुल 4,500 एकड़ भूमि में किया जाएगा।"

वेब सिटी के कार्यकारी निदेशक आर.के. जैन ने कहा, "एक विशाल रियल एस्टेट का विकास एनएच-24 पर किया जाएगा। हमारी टाउनशिप परियोजना नए मानकों को स्थापित करेगी। इस एकीकृत योजना का लक्ष्य मध्यम आय वाले वर्ग की घर की आवश्यकता को पूरा करना है।"

More from: Khabar
20386

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020