Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिद्धीविनायक की शरण में पहुंचीं सनी

sunny leone ragani mms 2


 
15 जनवरी 2013

मुम्बई।  भारतीय मूल की कनाडाई तारिका सनी लियोन इन दिनों अपनी नई फिल्म की सफलता के लिए मंदिरों में जा रही हैं। सनी 'रागिनी एमएमएस 2' की सफलता के लिए ईश्वर का आशीर्वाद लेने मुम्बई के प्रसिद्ध सिद्धीविनायक मंदिर पहुंचीं। सनी की पहली बॉलीवुड फिल्म महेश भट्ट की 'जिस्म 2' थी। अब मुम्बई को अपना घर बना चुकीं सनी ने इस मौके पर कहा, "इस फिल्म से मुझे काफी उम्मीदें हैं। यह सुपरहिट होगी और आपको गाने व कहानी पसंद आएगी।"


'मैक्जिम' पत्रिका ने सनी को 2010 की वयस्क फिल्मों की 10 शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार किया


सिद्धीविनायक के दर्शन के बारे में सनी ने कहा, "एक खूबसूरत अनुभव था। मुझे लगता है कि यह भारत में मेरा सबसे जबरदस्त अनुभव है। मैंने इसकी कल्पना ही नहीं की थी।"


'रागिनी एमएमएस 2' की निर्माता एकता कपूर हैं। यह फिल्म 2011 में आई 'रागिनी एमएमएस' का अगला संस्करण है। फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है।


 

More from: Khabar
34365

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020