Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

संजय दत्त करेंगे 'थानेदार रिटर्न्स'

sunjay dutt will return sho

4 अगस्त 2012

मुंबई। तमा तमा याद है आपको। थानेदार फिल्म का यह गीत उस वक्त सबसे हिट गानों में था। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म थानेदार खासी चली भी थी।

अब क्या उसी फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है? सूत्रों की मानें तो थानेदार रिटर्न्स बनने जा रही है और इस फिल्म में भी मुख्य भूमिका संजय दत्त ही निभाएंगे।

वैसे, फिल्म की कहानी एक तमिल फिल्म की है और एक लिहाज से यह उस फिल्म का रिमेक भी होगी।

एक अहम बात यह भी है कि काफी समय बाद संजय इस फिल्म में पुलिसिया वर्दी पहनेंगे। बताया जा रहा है कि निर्माता टीपी अग्रवाल की इस फिल्म का निर्देशन केएस रविकुमार करेंगे।

इस फिल्म में अभिनेत्री कौन होंगी, यह तो अभी पता नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि इसमें ओम पुरी के साथ प्रकाश राज भी नकारात्मक भूमिका में होंगे।

More from: Khabar
32150

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020