Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में देखें 'जोकर' : फराह

sunita willams in space will see joker farah

27 जुलाई 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्माता फराह खान अपने बैनर तले बनी फिल्म 'जोकर' का प्रचार अपने ही ढंग से कर रही हैं। वह भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए फिल्म को अंतरिक्ष में देखना सम्भव बनाना चाहती हैं। 'जोकर' एलीयंस पर आधारित है और इसकी पूरी टीम इस योजना को लेकर खासी महत्वाकांक्षी है।


फराह ने बताया, "हम विलियम्स को फिल्म दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं नहीं समझती कि हमें इसकी अनुमति मिलेगी। यूटीवी अनुमति प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि यह फिल्म यूएफओ और अंतरिक्ष के बारे में हैं।"


उन्होंने कहा, "वे अनुमति चाहते हैं, लेकिन मैं समझती हूं कि इस तरह की चीजों के लिए एक वर्ष पूर्व अनुमति लेनी चाहिए। इसलिए प्रक्रिया चल रही है।"


अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन फराह के पति शिरीष कुंदर ने किया है। फराह के अनुसार उनकी टीम नासा अधिकारियों के सम्पर्क में है और इस पर ध्यान दे रही हैं कि सुनीता विलियम्स के लिए अंतरिक्ष में फिल्म देखना सम्भव बनाया जा सकता है या नहीं।


वर्तमान में विलियम्स अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र की दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर हैं।

 

More from: Khabar
32068

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020