Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जब सुनील ने बच्चे से बुलवाया 'मां'

sunil-shetty-bollywood-05052014
5 मई 2014
नई दिल्ली|
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी संभवत: बड़े पर्दे पर नकारात्मक किरदार और स्टंट करने के लिए मशहूर हों, लेकिन दो बच्चों के पिता सुनील बच्चों के साथ काफी सहज हैं। इस चीज ने आगामी फिल्म 'कोयलांचल' की शूटिंग आराम से करने में उनकी मदद की। आशु त्रिखा निर्देशित 'कोयलांचल' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। यह कोयला माफिया की कहानी है, जिसमें अभिनेता विनोद खन्ना भी हैं।

'कोयलांचल' के सेट पर एक दृश्य के लिए टीम को नौ माह के बच्चे से 'मां' बुलवाने में छह से ज्यादा घंटे लग गए। नौ माह के मंजीत ने बहुत देर तक मां बोलने में आनाकानी की। बहुत देर तक इंतजार करने के बाद आखिरकार सुनील ने शूटिंग में देर होने की वजह पूछी।

एक बयान में कहा गया कि समस्या बताए जाने के बाद उन्होंने बच्चे को गोद में उठाया और उससे मां बोलने को कहा और बच्चे ने वैसा ही किया।
More from: Khabar
36768

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020