Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुखबीर बादल पंजाब सरकार में शामिल होंगे

चंडीगढ़, 8 अगस्त

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुत्र और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल उपमुख्यमंत्री के पद से 40 दिनों से भी कम समय तक दूर रहने के बाद सोमवार को सरकार में शामिल होंगे।

इस बार राजभवन में ही राज्यपाल एस.एफ.रोड्रिग्ज सादे समारोह में सुखबीर बादल को शपथ दिलाएंगे। इस वर्ष जनवरी में सुखबीर बादल के पहली बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए अमृतसर में आयोजित समारोह पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे।

सुखबीर बादल ने गुरुवार को 80,000 से अधिक वोटों से जलालाबाद विधानसभा उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया है।

मंत्री पद की शपथ लेने के छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने के संवैधानिक प्रावधान की पूर्ति में विफल होने के बाद सुखबीर बादल ने दो जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया।

(IANS)

More from: Khabar
691

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020