Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मध्य प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन

stop train agitation by bjp mp kisan morcha

3 अप्रैल 2012

भोपाल | केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा ने मंगलवार को राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन के तहत जगह-जगह रेलगाड़ियां रोकी। भाजपा किसान मोर्चा का विरोध स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें लागू नहीं करने को लेकर भी है। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विदिशा में झेलम एक्सप्रेस व अमृतसर दादर एक्सप्रेस को 10-10 मिनट से ज्यादा समय तक के लिए रोका। झाबुआ में भी रेलगाड़ियां रोकी गईं। ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ता रेल पटरियों पर बैठे हुए हैं। भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, इंदौर सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य रेलवे स्टेशनों व पटरियों पर जमा हैं। किसी भी तरह की अप्रिय वारदात से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

More from: Khabar
30278

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020