Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रोहित बल के परिधानों में नजर आईं सोनम

sonam-kapoor-actress-07272013
27 जुलाई 2013
नई दिल्ली|
अभिनेत्री सोनम कपूर इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के दौरान डिजायनर रोहित बल के परिधानों में रैंप पर नजर आईं। शुक्रवार को फैशन शो में रोहित के परिधानों की प्रदर्शनी में सोनम ने कैटवॉक किया। उनके कैटवॉक के दौरान

पृष्ठभूमि पर 1969 में आई फिल्म 'इंतकाम' का प्रसिद्ध गाना 'आ जाने जा' बज रहा था।

शो की खास बात यह थी कि पूरे शो के दौरान पृष्ठभूमि में पुरानी हिंदी फिल्मों के गीत बजते रहे, जिनमें 'लग जा गले', 'ये है रेश्मी जुल्फों का अंधेरा', 'बाहों में चले आओ', 'आइये मेहरबां', 'कहना ही क्या', 'रोजा जानेमन' और 'आ जाने जा'

जैसे गीत शामिल थे।

सोनम ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगा खासकर 50-60 के स्वर्णयुग वाले दशकों के गाने खास थे। मैं हमेशा से इस तरह के गीतों पर प्रस्तुति देना चाहती थी, तो मेरे लिए यह भी कम नहीं है कि इन गानों पर मुझे

कैटवॉक करने का मौका मिला।"

सोनम ने कैटवॉक के लिए क्रीम रंग की लहंगा चोली के साथ सोने के गहने और झूमर पहना था। दुल्हन के लिबास में भी सोनम अपने चिरपरिचित बेफिक्र और हंसमुख अंदाज में नजर आईं।

 

More from: Khabar
34788

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020