Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनल का परहेज में विश्वास नहीं

sonal-on-dieting-0305201309871113
5 मार्च 2013

मुम्बई। अभिनेत्री सोनल चौहान का कहना है कि वह चुस्त-दुरुस्त दिखने के लिए संतुलित भोजन करने में विश्वास नहीं करतीं और वह सब कुछ खाती हैं। सोनल ने "3जी" में बिकनी पहनी है और इसके लिए उन्होंने अपने शरीर पर बहुत मेहनत की है।
 
सत्ताईस वर्षीया सोनल ने सोमवार को फिल्म के प्रचार के दौरान एक जिम में कहा, ''फिटनेस का मेरा मंत्र है सब कुछ खाओ, मैं परहेज़ में विश्वास नहीं करती। मैं सब कुछ खाती हूं और जिम जाती हूं।" सोनल का कहना है कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सबको जिम जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "एक हफ्ते में सात दिन होते हैं और हमें कम से कम पांच दिन व्यायाम करना चाहिए।"
शीर्षक आनंद और शांतनु रे छिब्बर निर्देशित "3जी" डरावनी फिल्म है और 15 मार्च को प्रदर्शित हो रही है।
More from: Khabar
34656

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020