Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनाक्षी को 'जोकर' में काम करने का पछतावा नहीं

sonakshi says no regrets to work in joker-


3 दिसम्बर 2012
 
मुम्बई।  अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग' और 'राउडी राठौर' के रूप में लगातार दो हिट फिल्में दीं। उनकी तीसरी फिल्म 'जोकर' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल नहीं जीत सकी, लेकिन इसके बावजूद उनको इसमें काम करने का कोई पछतावा नहीं है। सोनाक्षी ने आईएएनएस को बताया, "मुझे 'जोकर' में काम करने का कोई अफसोस नहीं है। मैंने 'दबंग' की सफलता के बाद 'जोकर' में काम करना स्वीकार किया था, इसलिए यह मेरी दूसरी फिल्म थी। नवागंतुक के रूप में अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिलना सोना पर सुहागा जैसा था।"


उन्होंने कहा, "जब मैं 'जोकर' के लिए शूटिंग कर रही थी, तो अक्षय ने मुझे 'राउडी राठौर' में काम करने की पेशकश की। इसलिए मुझे 'जोकर' में काम करने की खुशी है।"


अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और संजय दत्त भी हैं।


 

More from: Khabar
33950

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020