Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिद्धार्थ की अगली फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी

sidhartha next flim shooting will start on april

22 जनवरी 2013

मुम्बई।  बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। उनकी नई रोमांस से भरी हास्य फिल्म 'हंसी तो फंसी' की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है। धर्मा प्रोडक्शन और फैंटम फिल्म के सहनिर्माण में बन रही फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।


सोमवार को स्टारडस्ट अवार्ड की पत्रकार वार्ता के दौरान सिद्धार्थ(28) ने बताया, "विनी मैथ्यू इस फिल्म से निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म की पटकथा मजेदार है। यह मेरी पहली फिल्म से बिल्कुल अलग कहानी है। हम अप्रैल में शूटिंग शुरू करेंगे।"


सिद्धार्थ ने कहा, "परिणीति कमाल की हैं। वह बहुत उर्जावान हैं। यह मेरी दूसरी फिल्म है पर ऐसा लग रहा है जैसे मैं पहली बार फिल्म में काम कर रहा हूं।"


वह कहते हैं कि पहली फिल्म में आपको चुना जाता है और अगली बार से आप फिल्में चुनते हैं

More from: Khabar
34407

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020