Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बालीवुड ने दी नए साल की शुभकामनाएं

shridevi-with-amitabh-bollywood-01012014
1 जनवरी 2014
नई दिल्ली|
फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, गीतकार जावेद अख्तर और प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियों ने नए साल के दिन अपने दोस्तों, परिवारों और प्रशंसकों को प्यार, शांति और खुशी भरे साल की शुभकामनाएं दी। सितारों ने बुधवार को साल 2014 के लिए ट्विटर पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

अमिताभ बच्चन : नव वर्ष 2014 की शुभकामनाएं।

जावेद अख्तर : हर किसी को नया साल बहुत मुबारक। नकारात्मकता छोड़ने, शांति कायम करने तथा प्यार और अमन की दुनिया बनाने का संकल्प लेते हैं।

श्रीदेवी : आप सभी को नव वर्ष 2014 की हार्दिक बधाई। यह साल आनंद, सफलता, समृद्धि लाए। 2014 शानदार हो, 2014 का स्वागत।

प्रियंका चोपड़ा : सभी को नया साल मुबारक। दुनिया को प्यार और खुशी मिले। मुझे महसूस हो रहा है..यह चमत्कारों का साल है।

अनुपम खेर : नया साल मुबारक हो मेरे दोस्तों। खुशी और शांति भरे साल की कामना करता हूं। आप अपना लक्ष्य और वांछित गंतव्य प्राप्त करें।

शेखर कपूर : खुश और आनंद हर सांस और हर यात्रा में पाया जा सकता है, चाहे गंतव्य जो भी हो। नए साल की बधाई।

मधुर भंडारकर : यह नया साल आपके दिल को नई उम्मीदों, नए क्षितिज से भर दे और उज्जवल भविष्य प्रदान करे। नए साल की शुभकामनाएं।

पुनीत मल्होत्रा : नया साल मुबारक! यह आगे देखने और सकारात्मक होने का समय है। आपका साल बहुत अच्छा हो।

मनीषा कोईराला : सभी को नए साल की बधाई।

बोमन ईरानी : नया साल मुबारक हो दोस्तो! पिछला साल आप सभी के साथ मस्त रहा। आने वाला साल अच्छा हो।

मनोज वाजपेयी : सभी को नए साल की बधाई। चमकते रहिए।
More from: Khabar
35953

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020