Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बेटे को पहली विदेश यात्रा पर लेकर गई शिल्पा

shilpa go to out of india with her son

  
21 नवंबर 2012

मुम्बई।  अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने बेटे विआन को बैंकाक लेकर गई हैं। यह उनके बेटे की पहली विदेश यात्रा हैं। शिल्पा इस वक्त काम से सम्बंधित दौरे पर हैं, लेकिन वह अपने बेटे के साथ से खासी उत्साहित हैं।


शिल्पा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "दोस्तों मैं बैंकाक में एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में आई हूं। यह विआन राज कुंदरा की पहली विदेश यात्रा है। बहुत सामान पैक करना पड़ा, लगभग सारे घर का सामान ले आई हूं!!!"


शिल्पा ने वर्ष 2009 में व्यवसायी राज कुंदरा से शादी की और दोनों इसी वर्ष मई में पहले बच्चे के माता-पिता बने। वैसे शिल्पा अपनी शादी की सालगिरह विदेश में ही मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।


उन्होंने कहा, "इस महीने 22 तारीख को मेरी शादी के तीन वर्ष पूरे हो जाएंगे, इसलिए यह बढ़िया छुट्टियां होगी।"


 

More from: Khabar
33786

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020