Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अगले डेढ़ साल तक अभिनय नहीं : शिल्पा

shilpa-shetty-bollywood-19102013
19 अक्टूबर 2013
मुंबई|
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्म 'ढिशकियाऊं' से फिल्म निर्मात्री बन गई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी अभिनय में लौटने की कोई योजनाएं नहीं हैं। वह कहती हैं बेटे वियान के थोड़ा बड़ा होने पर ही वह अभिनय में लौटेंगी। शुक्रवार को यहां पति राज कुंद्रा की किताब 'हाउ नॉट टु मेक मनी' के लांच के मौके पर शिल्पा से पर्दे पर उनकी वापसी के बारे में पूछा गया था।

उन्होंने कहा, "मैं कम से कम डेढ़ साल का समय और लूंगी..जब तक कि वियान मुझसे बात करने और मेरे काम को समझने के काबिल नहीं हो जाता। तब संभवत: मैं फिल्म करने की सोचूंगी।"

फिलहाल 38 वर्षीया शिल्पा छोटे पर्दे और अन्य चीजों को करके खुश हैं। वह रिएलिटी डांस शो 'नच बलिए 5' की निर्णायक रह चुकी हैं। वह इस शो के नए भाग में भी लौटेंगी।

शिल्पा ने कहा, "टीवी पर काम करना आसान है। टीवी पर मैं जब चाहूं काम करने का हुक्म दे सकती हूं।"

शिल्पा ने 21 मई, 2012 को वियान को जन्म दिया था।
More from: Khabar
35409

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020