Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्यों असहज हो जाते हैं शाहरुख?

sharukh message on twitter

26 नवंबर  2012

मुम्बई।  विनम्रता और अच्छे व्यवहार से हर किसी को आसानी से आकर्षित कर लेने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि अजनबियों से मिलने में उन्हें आज भी संकोच महसूस होता है। 47 वर्षीय शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "मैं आज भी जब नए लोगों से मिलता हूं तो मैं असहज महसूस करता हूं, जबकि वे मुझसे ऐसे मिलते हैं जैसे मुझे बरसों से जानते हों।"

शाहरुख ने फिल्म 'दीवाना' से 1992 में बॉलीवुड में कदम रखा था और उसके बाद 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है', 'देवदास', 'स्वदेश', 'चक दे! इंडिया' और 'माइ नेम इज खान' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया।

फिल्म जगत में आने से कई साल पहले उन्होंने 'फौजी' जैसे टेलीविजन धारावाहिक से दर्शकों के बीच जगह बनाई थी।


 

More from: Khabar
33860

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020