Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शबाना को जन्मदिन पर खली मोना की कमी

shabana missed mona on her birthday

18 सितम्बर 2012  


मुम्बई| अभिनेत्री शबाना आजमी मंगलवार को 62 वर्ष की हो गई और उन्हें इस मौके पर जन्मदिन की ढेरों बधाई भी मिली। लेकिन एक इंसान ऐसा था, जिसकी उन्हें सबसे अधिक कमी महसूस हुई। दरअसल शबाना बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पूर्व पत्नी मोना कपूर की कमी महसूस कर रही थी। इस वर्ष की शुरुआत में मोना की मौत हो गई थी। वह लगभग पांच महीनों तक कैंसर से जिंदगी और मौत की जंग लड़ती रही।


शबाना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "सुबह से ही जन्मदिन की ढेरों बधाई आई हुई थी...आप सभी को मेरा हार्दिक धन्यवाद।"


उन्होंने लिखा, "मोना तुम्हारी कमी महसूस हो रही है। तुम मुझे सबसे पहले बधाई दिया करती थी।"

 

More from: Khabar
32881

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020