Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 7 फीसदी वृद्धि

dearness allowance increment, seven percent increase in da for central employees

24 मार्च  2012

नई दिल्ली |  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की वृद्धि कर दी। मूल वेतन पर मिल रहे 58 फीसदी महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया है। इससे केंद्र सरकार के 40 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। नया महंगाई भत्ता जनवरी 2012 से लागू होगा। महंगाई भत्ते में सात फीसदी वृद्धि का लाभ केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। निर्णय के मुताबिक महंगाई भत्ते में हुई इस वृद्धि से सरकार के राजस्व पर प्रतिवर्ष 7474. 53 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

बैठक के बाद जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि छठे केंद्रीय वेतन आयोग की अनुशंसाओं के आधार पर महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है।

More from: Khabar
30019

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020