Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

7 और तिब्बती प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

tibetian protest new delhi, seven more tibetian protesters arrested

30 मार्च 2012
 
नई दिल्ली |  पुलिस ने सात और तिब्बती प्रदर्शनकारियों को उस होटल के सामने प्रदर्शन करते गिरफ्तार किया जिसमें चीन के राष्ट्रपति हु जिंताओ ठहरे हुए थे। उधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने पुलिस को ज्यादा मानवीय रुख अपनाने को कहा है। स्टूडेंट्स फॉर फ्री तिब्बत (एसएफटी) के प्रवक्ता ने बताया कि हु के ओबेरॉय होटल से कम्बोडिया के लिए रवाना होने से एक घंटे पहले यह गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार लोगों में एसएफटी की भारतीय शाखा के निदेशक दोरजी त्सेतन भी शामिल हैं।

दोरजी ने कहा, "जिस तरह भारत ने ब्रिटिश शासन को सफलतापूर्वक उखाड़ फेंका उसी तरह हम तिब्बती चीन के औपनिवेशिक दमन से अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।" एसएफटी के अनुसार पिछले दो दिनों में 29 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

भाजपा नेता सिन्हा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। सिन्हा ने अपने आवास पर तिब्बत की निर्वासित संसद के सदस्यों एवं पत्रकारों से कहा, "'जो भी घटित हो रहा वह बहुत ही दुखदायक है। केवल तिब्बती ही नहीं बल्कि लद्दाख एवं पूर्वोत्तर के लोगों को भी पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। पुलिस को और मानवीय होना चाहिए।"

उन्होंने तिब्बती प्रदर्शनकारियों से भी आत्मदाह जैसी गतिविधियों से दूर रहने को कहा।

More from: Khabar
30176

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020