Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पश्चिम बंगाल में 7 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

sevan naxalites surrender in west bangal

23 मई 2012
 
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में प्रतिबंधित संगठन मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के सात सदस्यों ने हथियारों सहित आत्मसर्मपण कर दिया। झारग्राम की पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील के बाद यह आत्मसमर्पण हुआ है। हथियार डालने वाले नक्सलियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है।

नक्सलियों ने राज्य के पुलिस महानिदेशक नापराजित मुखर्जी के सामने हथियार डाले। इसमें से एक नक्सलियों के मारे गए नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी का अंगरक्षक जगन्नाथ सोरेन उर्फ हीरो है।

राज्य में पिछले वर्ष मई में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से अबतक 23 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

 

More from: Khabar
30860

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020