Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 50 सीटों पर शनिवार को मतदान

second-phase-of-polling-in-bengal-election-on-saturday-04201122

22 अप्रैल 2011

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के तहत दूसरे चरण का मतदान शनिवार को होगा। इस चरण में 50 निर्वाचन क्षेत्रों में 293 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ये निर्वाचन क्षेत्र नादिआ, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों में हैं।

राज्य में दूसरे चरण के लिए मतदान के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार शाम समाप्त हो गया। दूसरे चरण में कुल 9333523 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 4854607 पुरुष और 4478887 महिला मतदाता हैं। महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या 27 है। इसके लिए 11532 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सबसे अधिक उम्मीदवार वाले विधानसभा क्षेत्र कांडी, दोमकल, जालांगी, कालियांग हैं जहां प्रत्येक सीट पर नौ उम्मीदवार हैं। सबसे कम उम्मीदवार वाले विधानसभा क्षेत्र बुरवान (अजा.), सांतिप, दबुराजपुर (अजा.), ननूर (अजा.), लाबपुर, मयूरेश्वरी हैं जहां सभी सीटों पर कुल चार उम्मीदवार हैं।

इसके अलावा पांच विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां एक से अधिक महिला उम्मीदरवार हैं। दूसरे चरण में बसपा के 27, भाजपा के 50, भाकपा के 1, माकपा के 31, कांग्रेस के 21, एआईएफबी के 5, एआईटीसी के 29, आरएसपी के 10, गैरमान्यता प्राप्त पंजीकृत दल के 68 और स्वतंत्र 51 उम्मीदवार हैं।

क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र नादिया, पालिशफि, मुर्शिदाबाद, नबाग्रान (अजा.), बीरभूम सूरी हैं।

मतदाताओं की दृष्टि से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र रानाघाट दक्षिण (अजा.), (221759 मतदाता) है। मतदाताओं की दृष्टि से सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र शमसेरगंज (152496 मतदाता) है।

More from: Khabar
20199

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020