Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पटना में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 बच्चे घायल

school-bus-accident-six-children-injured-04201115

15 अप्रै 2011

पटना। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्कूली बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम छह बच्चे घायल हो गए। एक शिक्षिका को भी चोटें आई हैं। दो बच्चों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मसौढ़ी स्थित आर. पब्लिक स्कूल की बस सुबह बख्तरपुर गांव के निकट पुनपुन पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम छह बच्चे घायल हो गये जिनमें दो की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इस दुर्घटना में एक शिक्षिका के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

More from: Khabar
20001

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020