Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'सुपर कूल' के तनाव ने उड़ायी सारा की नींद

sarah jane dias cant sleep

18 जुलाई 2012

मुम्बई। आने वाली फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम' की अभिनेत्री सारा जेन डियाज अपनी इस फिल्म की चिंता में आजकल सो नहीं पा रही हैं। 29 साल की इस अभिनेत्री ने मंगलवार को मीठीबाई कॉलेज में इस फिल्म के प्रचार के दौरान बताया, "मैं सो नहीं सकती। मैं रात को 11 बजे सोने के लिए बिस्तर पर जाती हूं लेकिन तीन बजे से पहले मुझे नींद नहीं आ पाती। मैं काफी उत्साहित हूं और साथ में नर्वस भी।"

वह कहती हैं, "इस तरीके की यह मेरी पहली फिल्म है और मैं उम्मीद करती हूं कि लोग इसे पसंद करेंगे।"

कॉलेज में आकर अपनी फिल्म के प्रचार के बारे में सारा कहती हैं, "यह अपनी फिल्म के प्रचार का एक अनूठा तरीका है। यह एक वयस्क कॉमेडी पर आधारित फिल्म है और हमारा लक्षित दर्शक वर्ग भी युवा वर्ग ही है। हम कॉलेजों में जाकर ऐसे युवाओं से बात कर रहे हैं जिनकी जिंदगी में बाहर घूमना-फिरना और द्विअर्थी संवाद करना शामिल है।"

मिस इंडिया रह चुकी पूर्व वीडियो जॉकी सारा का कहना है कि उन्हें इस तरह की जगह पर आना पसंद है, "अपने दर्शकों से रूबरू होना बहुत जरूरी है और मैं वीडियो जॉकी के तौर पर भी ऐसा ही करती थी। मुझे यह बहुत पसंद है।"

'क्या सुपर कूल हैं हम' में सारा के अलावा रितेश देशमुख, तुषार कपूर और नेहा शर्मा भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

More from: Khabar
31920

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020