Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'नच बलिए 6' में हिस्सा लेंगे संजीव, लता

sanjiv-seth-lata-bollywood-16102013
16 अक्टूबर 2013
मुंबई|
अभिनेता संजीव सेठ और उनकी अभिनेत्री पत्नी लता सभरवाल रिएलिटी डांस शो 'नच बलिए' में अपनी नृत्य प्रतिभा के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। यह युगल छोटे पर्दे के मशहूर टीवी कार्यक्रम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पति-पत्नी (विश्म्भर और राजश्री) के रूप में साथ दिख चुका है।

शो में आने वाली अन्य सेलेब्रिटी जोड़ियों में गुरमीत चौधरी-देबीना बैनर्जी, कनिका महेश्वरी-अंकुर घई, आम्रपाली गुप्ता-यश सिन्हा, नुकुल मेहता-जानकी, राजू श्रीवास्तव-शिखा, कीकू शारदा-प्रियंका, रीपूदमन हांडा-शिवांगी, रिद्धी डोगरा-राकेश बापत और ऋत्विक धनजानी-आशा नेगी शामिल हैं।

कार्यक्रम 'नच बलिए 6' नवंबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
More from: Khabar
35401

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020