HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

समाकार फेंकता हुआ लड़का

Subscribe Magazine on email:    

साइकिल से
समाचार फेंकता हुआ लड़का
जाता है-
हवा से आग के पास
आग से पानी के पास
पानी से पृथ्वी के पास
पृथ्वी से चन्द्रमा के पास
चन्द्रमा से सूरज के पास
एक के बाद दूसरा और
दूसरे के बाद फिर पहला
चलता है यह क्रम
लगातार निरंतर प्रतिदिन
समाचार पहुँचाने से पहले
वह ढूंढ़ता है एक खास समाचार अपने
लिए
साइकिल पे कसता है अपनी मुट्ठियाँ
भारता है जोरदार पैडिल
गोली की तरह छूटती है साइकिल
लोगों  को अब समाचारों की नहीं
घरों में समाचार पत्रों को जल्दी पहुचने की
चिंता रहती है
चार बजे जब सोयी रहती है दुनिया
अंधेरे में हिलती है साइकिल
पाँच बजे बजती है पहली घंटी
माँ बच्चे से
लड़का-माँ से
पति-पत्नी से
और दादा-पोती से
मांगता है समाचार पत्रा
पूरा समाचार आता है एक कप चाय में
चाय खत्म, समाचार खत्म.
‘‘कुछ नहीं रह गया है दुनिया में’’
दादा कहता है पोती से
पति कहता है पत्नी से
लड़का कहता है माँ से
और माँ कहती है हवा से
फिर भी दुनिया घूमती रहती है अपने अक्ष
पर
प्रकाश छांटता है अंधेरा
गर्मी के बाद बरसात
बरसात के बाद बसंत आता रहता है
सूदखोर के ब्याज की तरह
चलती रहती है साइकिल
बजती रहती है घंटी
रोज एक खास खबर को ढूंढ़ती रहती है
उसकी आँखें
और बरसात के बाद बसंत के आने की
प्रतीक्षा में
चलती रहती है साइकिल
अनवरत निरंतर लगातार.



835
ताजातरीन / What's Hot
आईपीएल में कालेधन की जांच कर रहा है (ईडी): प्रणब
अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं साइरस
ऑटिस्टिक बच्चों में मस्तिष्क क्रियाओं को सक्रिय करता हैं ऑक्सीटोसिन
अखिलेश विधानमंडल सत्र के बाद मिलेंगे सांसदों व विधायकों से
साइमन के संग्रह को लेकर उत्साहित हैं थेरॉन
ममता ने मीरा, कलाम, गोपाल गांधी का समर्थन किया
श्रीलंका में तमिल कैदी भूख हड़ताल पर
अंधेरे से डरते हैं बीबर
   
 
मनोरंजन
अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं साइरस
अमेरिकी अभिनेत्री मिली साइरस के दोस्तों का मानना है कि वह अपनी छरहरी काया को हासिल करने के लिए इन दिनों खाने-पीने और व्यायाम पर अधिक ध्यान दे रही हैं।
 साइमन के संग्रह को लेकर उत्साहित हैं थेरॉन
 अंधेरे से डरते हैं बीबर
 बुरा किरदार करना चाहती हैं स्टीवर्ट
 बचपन में टूटा था साइरस का दिल
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!