Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अंतरा के बयान पर बिफरे सलमान

salmaan khan helped antara mali s father

 19 जनवरी 2013

मुम्बई।  मशहूर फोटोग्राफर और अभिनेत्री अंतरा माली के पिता जगदीश माली को अंधेरी की एक सड़क पर लगभग निर्वस्त्र हालत में पाया गया। उनकी सहायता लिए आगे आए अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उन्हें मदद की जरूरत है। सलमान के मुताबिक जगदीश को मधुमेह की बीमारी है और अगर वह इंसुलिन लेना भूल जाएं तो भ्रमित हो जाते हैं।


हाल ही में जगदीश को इस अवस्था में देखने के बाद अभिनेत्री मिंक बरार ने मदद के लिए सलमान को बुलाया था।


इस बीच, अंतरा का कहना है कि उनके पिता को मदद की जरूरत नहीं है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान ने अपनी गैर-सरकारी संस्था के उद्घाटन के मौक पर  कहा, "आपके पिता ऐसी अवस्था में सड़क पर देखे गए हैं और आप कह रही हैं कि उन्हें मदद की जरूरत नहीं है। आप ही बताइए फिर किसको मदद की जरुरत है?"


उन्होंने कहा, "जगदीश एक बहुत बड़े फोटोग्राफर हैं। हमें बड़ी मुश्किल से उनके साथ फोटो शूट करने का मौका मिलता था।"


 

More from: Khabar
34388

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020