Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हैप्पी एंडिंग में साथ जमेगी सैफ-करीना की जोड़ी

saif-karina-bollywood-13082013
13 Aug, 2013
मुंबई।
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ उनकी बेगम और जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर से रूपहले पर्दे पर रोमांस करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि सैफ अपने होम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक फिल्म हैपी एंडिंग बना रहे हैं जिसमें करीना कपूर भी काम करने जा रही हैं।
सैफ की इस फिल्म का निर्देशन राज निधिमारू और कृष्णा-डीके की जोड़ी कर रहे हैं। राज-डीके की जोड़ी इसके पूर्व सैफ को गो गोआ गॉन में निर्देशित कर चुके हैं। हैपी एंडिंग में बरफी गर्ल इलियाना डिक्रूज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं प्रीति जिंटा और गोविंदा इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। गौरतलब कि सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी कुर्बान, एजेंट विनोद, टशन और ओमकारा जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है।
More from: Khabar
34950

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020