Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सचिन ने नम आंखों से दी सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि

sachin-has-tribute-to-satya-sai-baba-04201125

25 अप्रैल 2011

पुट्टापर्थी (आंध्र प्रदेश)। अध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि देने सोमवार को पुट्टापर्थी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की आंखों से आंसू छलक पड़े।

मास्टर-ब्लास्टर तेंदुलकर, पत्नी अंजली और मित्र वी.चामुंडेश्वरनाथ के साथ सत्य साईं बाबा के पार्थिव शरीर के पास ही बैठे थे। बाबा का शव प्रशांति निलयम में साईं कुलवंत हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

बाबा के अनन्य भक्त रहे सचिन की आंखों से प्रार्थना के दौरान आंसू छलक आए। सचिन पत्नी से रूमाल लेकर अपने आंसू पोंछते नजर आए। उन्होंने सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट के एक अधिकारी से भी बातचीत की।

सचिन रविवार को ही 38 वर्ष के हुए थे। बाबा के निधन से दुखी सचिन ने अपना जन्मदिन समारोह भी नहीं मनाया था।

गौरतलब है कि सचिन इससे पहले भी पुट्टापर्थी जाकर सत्य साईं बाबा का आशीर्वाद लेते रहे हैं। बाबा का रविवार को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 85 वर्ष के थे।

More from: Khabar
20277

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020