Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आईपीएल में न खेलें सचिन : शिवराज

sachin do not play in ipl said by shivraj

16 मई 2012

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को खेल तमाशा करार देते हुए मुम्बई इंडियंस टीम के सदस्य महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इस ट्वेंटी-20 लीग से दूर रहने की सलाह दी है। चौहान ने बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए सचिन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई देते हुए कहा है कि वह महान खिलाड़ी हैं और उन्हें आईपीएल में नहीं खेलना चाहिए।

मुख्यमंत्री के मुताबिक आईपीएल पैसे वालों का तमाशा बन गया है और यह गंदा खेल हो गया है। इस आयोजन में काला धन लगाया जा रहा है।

उन्होनें आगे कहा कि सचिन जैसे महान खिलाड़ी इस आयेाजन में खेलते हैं जो ठीक नहीं है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आईपीएल के आयोजन की सम्पूर्णता पर भी विचार किया जाना चाहिए।

More from: Khabar
30759

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020