Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अध्ययन के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा : रोहित

rohit said have good experience to work with adhayan

4 जनवरी  2013

मुम्बई।  टीवी अभिनेता रोहित बक्शी बहुत जल्द फिल्म देहरादून डायरी से बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रागिनी नंदवानी और अभिनेता अध्ययन सुमन हैं। रोहित का कहना है कि अध्ययन के साथ काम करने का उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा।


रोहित ने कहा, "अध्ययन के साथ काम करके मजा आया। मेरा पहला दृश्य भी अध्ययन के साथ ही था। ये हमारी पहली मुलाकात थी और वह जमीन से जुड़े इंसान लगे। वह अच्छे अभिनेता हैं। जब आपके साथी कलाकर अच्छे हों तो आपका अभिनय अच्छा हो जाता है।"


मिलिंद यूके निर्देशित 'देहरादून डायरी' इस शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।

 

More from: Khabar
34259

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020