Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रितेश ने रखा फिल्म निर्माण में कदम बनायी पहली फिल्म 'बालक पालक'

ritesh deshmukh make first flim balak palak

 
27 सितम्बर 2012

नई दिल्ली।  अभिनेता रितेश देशमुख के निर्माण में बनी पहली फिल्म 'बालक पालक' को 24 से 30 अक्टूबर तक न्यूयार्क में आयोजित दक्षिण एशियाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (सैफ) में प्रदर्शित किया जाएगा। मराठी भाषा में बनी यह फिल्म यौन शिक्षा पर आधारित है। रितेश ने अपने एक बयान में कहा, "मुझे इस फिल्म से जुड़े होने पर गर्व है। मैं हमेशा से मानता हूं कि हम क्षेत्रीय सिनेमा में बहुत कुछ कर सकते हैं, जिसमें बीते कुछ वर्षो से बहुत शानदार काम हो रहा है।"


उन्होंने कहा, " 'बालक पालक' की पटकथा में जबरदस्त सम्भावना है और असलीयत यह है कि फिल्म का सैफ समारोह के लिए चुना जाना इस बात को साबित करता है कि यह एक ऐसी पटकथा है, जो विदेशों में रहने वाले लोगों और हर आयु वर्ग के व्यक्ति को आकर्षित करती है।"


'बालक पालक' का निर्माण रितेश और उतुंग ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया है। यह फिल्म यौन शिक्षा को बड़े ही मजाकिया अंदाज में पेश करती है और अभिभावकों को इस बारे में बताएगी की कि वह इस विषय पर अपने बच्चों से किस तरह बात करें।

 

More from: Khabar
33068

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020