Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

देबारुन के लिए रैम्प पर उतरेंगी ऋचा

richa on ramp for debarun

27 जुलाई 2012

मुम्बई। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के पहले भाग को मिली कामयाबी के बाद सातवें आसमान में उड़ रहीं ऋचा चड्ढा लक्मे फैशन सप्ताह के आने वाले संस्करण में फैशन डिजाइनर देबारुन मुखर्जी के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैम्प पर उतरेंगी। वैसे देबारुन के ऋचा को शोस्टॉपर के तौर पर चुनने के अपने ही कारण हैं।


देबारुन ने बताया, "ऋचा काफी बेबाक और वास्तव में बहुत जोशीली हैं। वह युवा, ऊर्जावान और प्रयोगात्मक हैं। उन्हें अपनी फिल्मों की तरह स्वयं के लुक के साथ प्रयोग करना भी पसंद है। उन्हें आरामदायक, साफ और सुविधाजनक कपड़े पसंद हैं, यही कारण है कि वह मेरी डिजाइंस को पेश करने के लिए अनुकूल हैं।"
 

पांच दिनों तक चलने वाला यह फैशन सप्ताह तीन अगस्त को शुरू होगा। देबारुन ने इस बार अपनी परिधान श्रृंखला के तौर पर भागलपुर के हाथ से बुने हुए कपड़े चुने हैं।


उन्होंने कहा, "मेरे कपड़े तुषार, मतका, कातन और मोंगा में बने हैं। परिधानों की पूरी श्रृंखला आगे आने वाले त्यौहारों, शादियों और अन्य अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।"

 

More from: Khabar
32072

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020