Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भंसाली की फिल्म में रिचा चड्डा के होने की अटकलें

richa chadda in bhansali s flims to be speculate


19 जुलाई 2012

मुंबई। अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में अपने अभिनय के जौहर दिखाने के बाद अभिनेत्री रिचा चड्डा के दिन फिरने लगे हैं। कम से कम इस बात के संकेत मिलने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक जाने माने निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी गुजराती रोमियो-जूलियट के लिए रिचा से संपर्क साधा है। हालांकि, अभी उनका नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन रिचा की अदाकारी के कायल संजय उन्हें फिल्म में ले सकते हैं।

इससे पहले, फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए करीना कपूर का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने फिल्म से अपनी दूरी बना ली है। रिचा का नाम भी अभी मुख्य भूमिका के लिए है या किसी दूसरी भूमिका के लिए, यह तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि रिचा फिल्म में अहम किरदार निभा सकती है।

हाल में एक इंटरव्यू में रिचा चड्डा ने कहा भी था कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद उनके पास प्रस्तावों की बाढ़ आ गई है और कम से कम 11 प्रस्ताव उनके पास है। इससे पहले रिचा ओए लकी ओए में दिखायी दी थीं,लेकिन फिल्म के हिट होने के बाद भी वह सुर्खियां नहीं बटोर पाई थीं। इस बार मामला ऐसा नहीं है।

More from: Khabar
31927

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020