Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

16 शहरों में नृत्य कार्यशालाएं आयोजित करेंगे रेमो

remo will 16 workshop organize


3 नवंबर 2012

नई दिल्ली। नृत्य निर्देशक से फिल्म निर्देशक बने रेमो डिसूजा अपनी नई फिल्म 'एनी बॉडी केन डांस' (एबीसीडी) के प्रचार के लिए 16 शहरों में नृत्य कार्यशालाएं आयोजित करेंगे। फिल्म के कलाकारों और अन्य सदस्यों ने अलग-अलग शहरों में जाकर एक दिवसीय कार्यशालाएं आयोजित करने की योजना बनाई है। यूटीवी मोशन पिक्च र्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभु देवा, गणेश आचार्य और डांस रियलिटी शो के विजयी प्रतिभागी भी नजर आएंगे।


रेमो ने एक बयान में कहा, "इस आयोजन से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि नृत्य सभी के लिए है।"


उन्होंने कहा, "हमनें इस पहल के बारे में इसलिए सोचा, क्योंकि हम हर किसी को नृत्य सिखाना चाहते हैं, हम उन्हें विभिन्न शैलियों और अलग-अलग तरह का डांस सिखाएंगे।"


यह यात्रा दिसम्बर के मध्य में शुरू होकर एक फरवरी को समाप्त होगी।

 

More from: Khabar
33606

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020