Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राज्यसभा सदस्य के रूप में रेखा ने शपथ ली

rekha took oath as a rajya sabha member

15 मई 2012

नई दिल्ली।  फिल्म अभिनेत्री रेखा ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्य के रूप में शपथ ली। रेखा को 27 अप्रैल को राष्ट्रपति ने संसद के उच्च सदन के लिए मनोनीत किया था। शपथ-ग्रहण से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की।

वर्ष 1970 और 1980 के दशक की अभिनेत्री रेखा ने शपथ अंग्रेजी में ली। सुनहरी सिल्क साड़ी पहने रेखा प्रश्नकाल के आधे समय तक राज्यसभा में रहीं।

रेखा को सामाजिक कार्यकर्ता अनु आगा और क्रिकेटर सचिन तेंदुलरकर के साथ उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया है। जहां आगा ने रविवार को संसद के 60 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित विशेष बैठक में शपथ ली, वहीं सूत्रों के अनुसार, सचिन बुधवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं।

More from: Khabar
30738

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020