Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इस उम्र में कौन देगा मुझे मुख्य भूमिका : रेहाना सुल्तान

rehan sultan interivew

23 अक्टूबर 2012

मुम्बई। वर्ष 1970 में बनी फिल्म 'दस्तक' की अभिनेत्री रेहाना सुल्तान 28 वर्षो बाद सुधीर मिश्रा की फिल्म 'इंकार' से वापसी कर रही हैं। वह इस फिल्म में मिली छोटी सी भूमिका से खुश हैं और उनका कहना है कि वह इस तरह की और भूमिकाओं के लिए तैयार हैं।

रेहाना को 'दस्तक' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें आखिरी बार वर्ष 1984 में बनी विजय आनंद की फिल्म 'हम रहे न हम' में देखा गया था।

उन्होंने कहा, "मिश्रा ने यह भूमिका मेरे लिए लिखने जैसी कोई बात नहीं की। वह बहुत ईमानदार हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि यह अभिनेत्री की मां की छोटी सी भूमिका है, लेकिन महत्वपूर्ण है। मैंने खुशी-खुशी इसे स्वीकार कर लिया।"

रेहाना ने कहा, "इस उम्र में मुझे कौन मुख्य भूमिका देगा। श्रीदेवी को इस उम्र में भी फिल्म 'इंगलिश विंगलिश' में मुख्य भूमिका निभाने का मौका इसलिए मिला, क्योंकि उनके करियर को दिशा देने के लिए उनके प्रोड्यूसर पति हैं, अन्यथा एक उम्र के बाद अभिनेत्रियों को ऐसी भूमिकाएं नहीं मिलतीं जो उनके साथ न्याय कर सके।"

रेहाना (61) फिल्म 'इंकार' में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की मां की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म जनवरी में प्रदर्शित होने वाली है। अपने दिवंगत पति बी. आर. इशारा के निर्देशन वाली कई फिल्मों में बोल्ड भूमिकाएं कर चुकीं रेहाना का कहना है कि उन्होंने वापसी के लिए कभी नहीं सोचा था।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी घरेलू दुनिया से खुश थी। लेकिन इस साल जुलाई में इशारा के गुजर जाने के बाद कई चीजें बदल गईं। मुझे काम करने की आवश्यकता हुई। सुधीर ने मेरे सामने इस भूमिका का प्रस्ताव उस समय रखा था जब इशारा बेहद बीमार चल रहे थे। शायद सुधीर को लगा कि हमारी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और इसलिए मुझे काम करने की जरूरत है।"

वहीं, सुधीर ने फिल्म में रेहाना को अधिक फुटेज नहीं दिए जाने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, "मैं 'चेतना', 'दस्तक', 'सवेरा', 'मान जाइये' तथा 'सज्जो रानी' में रेहाना के काम की प्रशंसा करता हूं। मैं समझता हूं यह मेरा सौभाग्य है कि वह मेरी फिल्म का हिस्सा हैं।"

More from: Khabar
33489

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020