Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रवि किशन की 4 फिल्में इस साल रिलीज होंगी

ravi kishan four movie release on this year

 

 19 जनवरी 2013

मुम्बई। भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन के लिए बॉलीवुड में यह साल बहुत महत्वपूर्ण है। इस साल उनकी बड़े बैनर की कम से कम चार फिल्में रिलीज होंगी जिनमें बॉलीवुड के बड़े सितारे भी हैं। रवि किशन ने कहा, "यह साल मेरे लिए अच्छा है। इस साल मेरी अलग-अलग तरह की फिल्में आ रही हैं। मुझे खुशी है कि मेरी 20-22 साल की मेहनत आखिर रंग लाई। 'मुझे वो फिल्में मिल ही गई जो हमेशा से चाहता था।"


रवि जल्द ही थ्रिलर 'जि़ला गाजि़याबाद' में नजर आएंगे जो गुजरों के दो गुटों के बीच संघर्ष की कहानी है। इसमें विवेक ओबेराय, अरशद वारसी, संजय दत्त, मिनीषा लाम्बा और सुनील ग्रोवर हैं। आनंद कुमार निर्देशित यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी।


बिग बॉस से सुर्खियों में आए रवि किशन सनी देओल के साथ 'मोहल्ला अस्सी' जिसके निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं जिन्होंने पिंजर बनाई थी। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी और टीवी स्टार साक्षी तंवर भी हैं।


काशीनाथ सिंह के उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित इस फिल्म में सनी देवल संस्कृत के शिक्षक और कट्टरपंथी पुजारी बने हैं।


रवि किशन आशीमा चिब्बर की 'मेरे डैड की मारुती' में कॉमेडी रोल में हैं। यश राज बैनर की इस फिल्म में साकिब सलीम, राम कपूर और प्रबल पंजाबी भी हैं।


इसके अलावा किशन तिग्मांशु धूलिया की 'बुलेट राजा' में भी हैं जिसमें सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।


किशन को 'जि़ला गाजि़याबाद' से काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है 'लोगों को प्रोमो बहुत पसंद आ रहे हैं। और मुझे यकीन है कि लोगों को ये फिल्म पसंद आएगी।'

 

More from: Khabar
34393

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020