Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रवीना टंडन 'प्रतिमा विसर्जन' पर हुई भावुक

raveena tondon getting emotional ganesha visarjan

21 सितम्बर 2012


मुम्बई। गणेश उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि वह प्रतिमा विसर्जन के दिन बहुत भावुक हो जाती हैं। रवीना ने ट्विटर पर लिखा, "काफी व्यस्त लेकिन बेहतरीन दिन रहा। बहुत बुरा लगता है जब हम गणपति को विसर्जन के लिए ले जाते हैं, मेरी आंखों में हर बार आंसू आ जाते हैं। एक बेहतरीन साल, बेहतरीन जिंदगी और सभी का प्यार देने के लिए मैं उनके प्रति अपना आभार प्रकट करती हूं।"


रवीना उन लोगों में शामिल हैं जो गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए खुद समुद्र तट पर जाती हैं।


37 वर्षीय रवीना ने कहा, "गणपति को समुद्र के गहरे पानी में ले जाने वाले लड़के कितने समर्पित होते हैं। वह अपनी सेवा के बदले कुछ नहीं लेते, न मिठाई और न ही पैसा। वे यह सब सिर्फ भगवान के सच्चे प्यार और उनके भक्तों की सेवा के लिए करते हैं। कभी-कभी सच्चा विश्वास और शांति हमें एक कर देते हैं न कि पैसा।"

 

More from: Khabar
32955

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020