Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'रश' को होगा इमरान की कामयाबी से फायदा : पंचोली

rash will benift by emaraan hashmi say aditya pancholi

9 अक्टूबर 2012


मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी बीते काफी समय से हिट फिल्में दे रहे हैं और आदित्य पंचोली को लगता है कि आने वाली फिल्म 'रश' को उनकी इस कामयाबी से फायदा होगा। 'रश' में इमरान खलनायक की भूमिका में हैं। आदित्य (47) ने सोमवार को फिल्म की पहली झलक के प्रदर्शित होने के मौके पर कहा, "इमरान सपनों की दुनिया से गुजर रहे हैं और उम्मीद है कि यह हमेशा कायम रहेगी। मुझे आशा है कि इमरान की कामयाबी के सिलसिले से 'रश' को भी फायदा होगा।"


इमरान ने हाल ही में 'राज 3', 'जन्नत 2', 'द डर्टी पिक्च र' और 'शंघाई' जैसी हिट फिल्में दी हैं।


वैसे आदित्य इस फिल्म से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, "इस फिल्म से मेरी बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मैं फिल्म उद्योग में बीते 25 वर्षो से हूं, लेकिन इतना अधिक भावुक होकर किसी फिल्म से नहीं जुड़ा। यह सिर्फ हमारे निर्देशक शमिन देसाई की वजह से है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी हों खुश हों।"


देसाई का फिल्म पूरी होने से पहले जनवरी 2011 में निधन हो गया था। यह उनके निर्देशन में बन रही पहली फिल्म थी। बाद में उनकी पत्नी प्रियंका देसाई ने अक्टूबर 2011 में फिल्म पर दोबारा से कम शुरू किया।


'रश' 24 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर प्रदर्शित होगी।

 

More from: Khabar
33305

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020