Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

निर्देशक बनने को उत्सुक हैं रणवीर सिंह

ranvir singh wants to became director

1 दिसम्बर  2012

मुम्बई।  अभिनेता रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अब तक सिर्फ दो फिल्मों में ही काम किया है लेकिन उन्होंने तय कर लिया है कि एक दिन वह फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म 'तलाश' के विशेष प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय रणवीर ने कहा, "उम्मीद है कि एक दिन मैं फिल्म का निर्देशन करूंगा और उन पसंदीदा कलाकारों को श्रद्धांजलि दूंगा जो कि अभिनेता और निर्देशक रहे हैं।"


रणवीर ने यह बात विशेष तौर पर अभिनेता आमिर खान के संदर्भ में कही, जो कि खुद एक निर्माता भी हैं फिल्म 'तारे जमीं पर' का निर्देशन कर चुके हैं।


रणवीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' में अभिनय कर रहे हैं जिनमें वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में होंगी।

 

More from: Khabar
33941

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020