Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनुराग और अभिनव अलग तरह के निर्माता : रणबीर

ranvir-kapoor-bollywood-19092013
19 सितम्बर 2013
मुंबई| '
बॉम्बे वेलवेट' में निर्माता अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे रणबीर कपूर, अनुराग के निर्माता भाई अभिनव कश्यप के साथ 'बेशरम' में काम कर चुके हैं। रणबीर कहते हैं कि कि दोनों के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है। रणबीर ने आईएएनएस से कहा, "दोनों अलग तरह के निर्माता हैं। मैं अभिनव के साथ हास्य फिल्म 'बेशरम' की है, जबकि अनुराग की 'बॉम्बे वेलवेट' गंभीर विषय पर आधारित है।"

'बेशरम' में रणबीर गली के चतुर लड़के की भूमिका में दिखेंगे जबकि 'बॉम्बे वेलवेट' में वह मुक्केबाज के तौर पर नजर आएंगे।

रणबीर ने बताया, "'बॉम्बे वेलवेट' में मैं गंभीर व्यक्ति का किरदार निभा रहा हूं। इसमें मैं मुक्केबाज की भूमिका में हूं। यह 1950 और 1960 के दशक की कहानी है। हमने 'बॉम्बे वेलवेट' का 50 प्रतिशत शूटिंग कर ली है। श्रीलंका में भी हमने इसकी शूटिंग की है। यह दिलचस्प किरदार पर आधारित दिलचस्प फिल्म है।" 

'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का शर्मा और करण जौहर भी दिखेंगे।

अपने किरदारों के साथ प्रयोग करके रणबीर खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैं खुद को आजमा रहा हूं क्योंकि अगर आप प्रयास नहीं करते तो मजा नहीं आता। मैं अपनी छवि को तोड़ना और दर्शकों को अचंभित करना चाहता हूं। अभिनव साधारण फिल्म बनाना चाहते थे। अलग-अलग शैलियां करने के लिए मैंने फिर से प्रयोग किया है।"

30 वर्षीय रणबीर ने कहा, "दर्शक मुझे तमाचा मार सकते हैं और कह सकते हैं कि 'बर्फी' जैसी फिल्में करो, लेकिन अगर मैं कोशिश नहीं करूंगा तो इसे जानूंगा कैसे।"

20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतर रही 'बेशरम' में रणबीर के माता-पिता यानी नीतू कपूर और ऋषि कपूर भी नजर आएंगे।
More from: Khabar
35257

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020