Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रानी को 'अइया' के लिए चाहिए वैभवी

rani wants to vaibhavi for aiyya

 
17 अगस्त 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी नृत्य निर्देशिका वैभवी मर्चेट की बहुत बड़ी मुरीद हैं। इसका प्रमाण है यह कि रानी फिल्म 'अइया' में वैभवी के निर्देशन के लिए उनका इंतजार करने तक को राजी हो गई हैं। अनुराग कश्यप एवं वायकॉम 18 निर्मित इस फिल्म में तीन आइटम सांग रानी के ऊपर फिल्माए जाने हैं। इसके लिए रानी को सिर्फ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वैभवी का साथ चाहिए।


एक सूत्र ने बताया, "रानी दो महीने से 'अइया' की शूटिंग के लिए इंतजार कर रही हैं ताकि वह वैभवी को इससे जोड़ सकें।" सूत्र के अनुसार रानी को लगता है कि इस गाने में कड़ी मेहनत की जरूरत है जिसे सिर्फ वैभवी कर सकती हैं।


'अइया' का निर्देशन सचिन कुंडनलकर कर रहे हैं। रानी इस फिल्म में मराठी लड़की की भूमिका निभा रही हैं और उनके साथ दक्षिण के स्टार पृथ्वी राज हैं।

 

More from: Khabar
32311

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020