Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रामदेव ओडिशा में,पटनायक से मिल सकते हैं

ramdev in orrisa can be meet to patnayak

13 जून 2012
 
भुवनेश्वर। योग गुरु बाबा रामदेव विदेशों में जमा काला धन स्वदेश लाने के अपने आंदोलन के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का समर्थन हासिल करने बुधवार को ओडिशा में हैं।

रामदेव ने कहा कि देश गम्भीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और ऐसे समय में काला धन स्वदेश वापस लाना अत्यंत जरूरी है।

रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, "हम काला धन के मुद्दे पर सात प्रभावी एवं परिणाम केंद्रित प्रक्रियाओं पर काम करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए पटनायक का समर्थन चाह रहे हैं।" रामदेव दिन में किसी समय पटनायक से मिल सकते हैं।

रामदेव पिछले कुछ दिनों के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एन. चंद्राबाबू नायडू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार और राष्ट्रीय लोक दल के अजीत सिंह से मिल चुके हैं।


 

More from: Khabar
31235

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020