Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राखी पर कुश-सोनाक्षी की फिल्म का ऐलान मुमकिन !

rakhi on khush and sonakshi flim announced possible

21 जुलाई 2012

मुंबई। इस रक्षाबंधन पर कुश सिन्हा और उनकी बहन सोनाक्षी सिन्हा के बीच तोहफे के रुप में एक फिल्म का ऐलान हो सकता है। बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश सिन्हा ने निर्देशन के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया है और उनकी पहली फिल्म में सोनाक्षी मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार है।


कुश की इस फिल्म में उनके जुड़वा भाई लव सिन्हा भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लव ने इससे पहले सदियां नाम की एक फिल्म की है, जो टिकट खिड़की पर विफल साबित हुई थी।


लेकिन, कुश सिन्हा के आगामी प्रोजेक्ट के सफल होने की खासी उम्मीदें हैं क्योंकि सोनाक्षी की किस्मत इस वक्त जोरदार है। उनकी पिछली दोनों फिल्में दबंग और राउडी राठौर हिट रही हैं। और आने वाली दोनों फिल्में यानी जोकर और सन ऑफ सरदार के भी हिट होने की भविष्यवाणी की जा रही है।


हालांकि,सोनाक्षी के पास इस वक्त डेट्स की कमी है लेकिन भाई के करियर से इस समस्या को जोड़कर देखना बेमानी है। सोनाक्षी का कहना है कि दोनों भाई उन्हें बहुत प्यार करते हैं और वे जब भी कहेंगे फिल्म के लिए तैयार रहेंगी।


सोनाक्षी ने बताया है कि इस बार राखी को मेरी तरफ से कुश के लिए ही तोहफा होगा कि वह मुङो जब कहेगा मैं अपने सारे काम छोड़ कर उसके लिए काम करूंगी। सोनाक्षी ने कहा है कि उन्हें इन दिनों नींद पूरी करने का भी वक्त नहीं मिल रहा है। लेकिन जब भी वक्त मिलता है, वह यही कोशिश करती हैं कि वह घर पर ही आराम करें।


कुश सिन्हा संजय लीला भंसाली को सांवरिया में और फिर अभिनव कश्यप को दबंग में असिस्ट कर चुके हैं। उन्होंने सोनाक्षी का काम सेट पर नजदीक से देखा है और अब वह अपनी बहन को डायरेक्ट करने के लिए सीधे मैदान में उतर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में अभी तक कुछ साफ साफ नहीं कहा गया है लेकिन माना जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर इस फिल्म की घोषणा हो सकती है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग अगले साल ही आरंभ होगी।

More from: Khabar
31972

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020