Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रजनीकांत बहुत विनम्र और जोशीले : दीपिका

rajnikant is very polite deepika padukone says

 
 26 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में अभिनेता रजनीकांत से अधिक विनम्र और जोशीला इंसान नहीं देखा है। साथ ही वह फिल्म 'कोचादैयान' में उनके साथ काम करने का मौका पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। दीपिका (26 वर्ष) ने बताया, "मैंने रजनीकांत के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अलग-अलग लोग उनकी विभिन्न तरीकों से प्रशंसा करते हैं। लेकिन मैं महसूस करती हूं कि अगर आप उनसे मिलेंगे, तभी जान पाएंगे कि वह कैसे इंसान हैं। वह अपने काम को लेकर बहुत विन्रम और जोशीले हैं। मैंने काम को लेकर उनके जितना जोशीला इंसान कभी नहीं देखा।"


उन्होंने कहा, "मैं उनके साथ काम करने का मौका पाकर निश्चित रूप से खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।"


'कोचादैयान' तमिल भाषा की फिल्म है, जो इस वक्त निर्माण के बाद के चरण में है। फिल्म का निर्देशन रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने किया है।


 

More from: Khabar
34190

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020