Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भावुक प्रेम कहानी में काम करना चाहते हैं रजनीश

rajnesh dugaal wants to work in emtional story

27 अक्टूबर 2012

नई दिल्ली।  मॉडल से अभिनेता बने रजनीश दुग्गल का कहना है कि वह रोमांटिक फिल्मों में काम करना चाहते हैं। आखिरी बार फिल्म 'डेंजरस इश्क' में करिश्मा कपूर के साथ नजर आए 32 वर्षीय रजनीश ने बताया, "मैं प्रेम कहानियों में भी 'वीरा-जारा', 'कभी कभी' और 'देवदास' जैसी फिल्मों में काम करना चाहता हूं। ये इस तरह की कहानियां हैं, जिनमें मैं काम करने का इच्छुक हूं। इस तरह की भूमिकाएं बहुत अधिक रोमांटिक होती हैं और केवल कुछ चीजों के इर्द-गिर्द नहीं घूमती।"

उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि मैं भावुक लड़का हूं और ऐसी चीजें मुझे ज्यादा आकर्षित करती हैं। ऐसी कोई बाधा नहीं है, जहां मैं खुद को रोकना चाहता हूं, लेकिन भावुक किरदार मेरी पहली पसंद हैं।"

रजनीश मॉडलिंग की दुनिया की मशहूर हस्ती हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत वर्ष 2008 में आई डरावनी फिल्म '1920' से की थी।

 

More from: Khabar
33530

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020