Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में फिल्म 'ओह माइ गॉड' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

protests aganist oh my god

28 सितम्बर 2012

वाराणसी । बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'ओह माइ गॉड' विवादों में घिर गई है। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में लोगों ने शुक्रवार को फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सिनेमाघरों के बाहर फिल्म के पोस्टर जलाए। वाराणसी के अलावा कई अन्य शहरों में भी इस फिल्म के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया।


फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पीवीआर सिनेमा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फिल्म से धार्मिक भावनाएं भड़कने का खतरा है लिहाजा इस फिल्म के पूरे प्रदेश में प्रदर्शन पर रोक लगायी जानी चाहिए।


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की सांस्कृतिक नगरी में इस तरह से धार्मिक भावनाओं को भड़काने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती इसलिए जल्द से जल्द इस पर रोक लगायी जाए।


वाराणसी के अलावा इलाहाबाद और कानपुर में भी इस फिल्म के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन कर इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।


उल्लेखनीय है कि फिल्म के खिलाफ लखनऊ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की एक अदालत में याचिका दायर की गयी है। उमेश शुक्ला निर्देशित यह फिल्म 28 सितम्बर को प्रदर्शित हो रही है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, लिहाजा इसके प्रदर्शन पर रोक लगायी जाना चाहिए।

More from: Khabar
33099

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020