Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हेलीकाप्टर की मदद से कैदी फरार

prisoner escapes with the help of helicopter

23 मार्च 2012
 
मास्को | रूस की एक जेल में हत्या के जुर्म में सजा काट रहा एक कैदी अपने साथियों द्वारा अपह्त हेलीकाप्टर की मदद से जेल से फरार हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस वोलोग्दा क्षेत्र में फरार हत्यारे की तलाश रही है। वह गुरुवार को शेकस्ना शहर स्थित कड़ी सुरक्षा वाली जेल से फरार हो गया था।

पुलिस ने बताया कि अलेक्सई शेस्ताकोव नाम का यह व्यक्ति हत्या के जुर्म में मिली 24 वर्षो की सजा में से आधी काट चुका था।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार वह रस्सी से हेलीकॉप्टर पर चढ़ा। जेल के सुरक्षाकर्मियों ने हेलीकॉप्टर पर गोलियां भी चलाईं, लेकिन वह उसे रोकने में कामयाब नहीं हो पाए।

पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर के चालक दल को अपराधियों ने जेल के नजदीक जाने के लिए मजबूर किया।

More from: Rang-Rangili
30002

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020