Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'इश्क इन पेरिस' पांच अक्टूबर को सिनेमा घरों में

preity zinta ishq in pariswill release by five october

3 सितम्बर 2012


मुम्बई। अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपने निर्माण में बनी पहली फिल्म 'इश्क इन पेरिस' की शूटिंग पूरी होने से बेहद खुश हैं और उन्होंने फिल्म के कलाकारों और अन्य लोगों का सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया है। 37 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "आखिरकार हमने 'इश्क इन पेरिस' की शूटिंग पूरी कर ली। विश्वास नहीं हो रहा है! हर किसी का धन्यवाद।"


फिल्म का निर्देशन प्रेम सोनी ने किया है। प्रेम इससे पहले सलमान खान अभिनीत 'मैं और मिसिज खन्ना' में प्रीति के साथ काम कर चुके हैं।


'इश्क इन पेरिस' में अभिनेता अर्जुन रामपाल और फ्रेंच अभिनेत्री इसाबेल अदजानी भी नजर आएंगे।


वहीं छोटे पर्दे के अभिनेता गौरव चानन फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म पांच अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

 

More from: Khabar
32586

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020