Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'मुम्बई मिरर' में प्रशांत की भूमिका महत्वपूर्ण

prashant naryan imp role in mumbai mirror

 
14 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  अभिनेता प्रशांत नारायण आने वाली फिल्म 'मुम्बई मिरर' में पुलिस निरीक्षक की भूमिका में नजर आएंगे। प्रशांत का कहना है कि फिल्म में वह अतिथि भूमिका में हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका किरदार बहुत महत्वपूर्ण है। फिल्म की पहली झलक के प्रदर्शन के मौके पर प्रशांत ने कहा, "वास्तव में यह एक अतिथि भूमिका है, लेकिन यह महत्वपूर्ण भी है, इसलिए मैंने इसे निभाया।"


प्रशांत का कहना है कि उन्होंने फिल्म में अपना विशेष योगदान दिया है।


उन्होंने बताया, "लम्बाई के हिसाब से किरदार बहुत छोटा है, लेकिन गुणवत्ता के लिहाज से यह बहुत दिलचस्प है और यही वजह है कि मैंने इसमें अपनी ओर से कुछ चीजें डाल दी है, जो फिल्म के लिए काफी मददगार हैं।"


'मुम्बई मिरर' में सचिन जे. जोशी. प्रकाश राज, आदित्य पंचोली और महेश मांजरेकर भी नजर आएंगे।

 

More from: Khabar
34089

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020